Bhagalpur News: श्रावणी मेला की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग श्रावणी मेला में 13अस्थाई एवं एक स्थाई शिविर खुलेंगे

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: श्रावणी मेला में 13 अस्थायी और एक स्थायी शिविर खुलेंगे शिविर में रहेंगे लाइफ

Bhagalpur News: श्रावणी मेला की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग   श्रावणी मेला में 13अस्थाई एवं एक स्थाई शिविर खुलेंगे

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर विभाग मेला में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। स्वास्थ विभाग भी अपनी तैयारी में लग गया है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानगंज के प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल ने बताया कि मेला के दौरान रेफरल अस्पताल में कंट्रोल रूम रहेगा। यहां भी चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा नई सीढ़ी घाट, जहाज घाट, महिला अस्पताल, कृष्णगढ़, शिवनंदनपुर, नारदपुल कच्ची सड़क, असियाचक नारदपुल, रामपुर कमरांय, धांधी बेलारी कैंप एक और दो, गायत्री मंदिर, तेघड़ा फॉल कच्ची सड़क, हेल्थ एंड वेलनेस तिलकपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पर कांवरियों के लिए स्वास्थ्य शिविर खुलेगा。

स्वास्थ्य व्यवस्था

उन्होंने बताया कि सभी खोले जाने वाले कैंप में तीन शिफ्ट में चिकित्सक, पारा कर्मी और चतुर्थ वर्गीय कर्मी रहेंगे। बेड के साथ साथ स्लाइन चढ़ाने की व्यवस्था, ऑक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। प्रर्याप्त दवा और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस रहेगा। अस्पताल प्रवंधक रमन सिंह ने बताया कि शिविर में बैनर ड्रग लिस्ट बेड बेड 134 प्रकार की दवाई उपलब्ध रहेगी।

सामग्री और उपकरण

जिला को आवश्यक उपकरण और सामग्री आपूर्ति करने का प्रस्ताव भेजा है। जिसमें विभिन्न प्रकार की सामग्री का डिमांड किया गया है। ताकि शिविर में स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले कांवरियों को कोई परेशानी न हो। उनकी उचित देखभाल और चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रावणी मेले के दौरान स्वास्थ्य शिविर कहां-कहां खुलेंगे?
स्वास्थ्य शिविर नई सीढ़ी घाट, जहाज घाट, महिला अस्पताल, कृष्णगढ़, शिवनंदनपुर, नारदपुल कच्ची सड़क, असियाचक नारदपुल, रामपुर कमरांय, धांधी बेलारी कैंप एक और दो, गायत्री मंदिर, तेघड़ा फॉल कच्ची सड़क, हेल्थ एंड वेलनेस तिलकपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पर खुलेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Bankipur Election Result LIVE, Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।