Bhagalpur News: अररिया: रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, लिए गए कई प्रस्ताव
Bhagalpur News: कुर्साकांटा में प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी की रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बीडीओ डॉ नयना पॉल की अध्यक्षता में पीएचसी को सीएससी में शिफ्ट करने, मरम्मत कार्य और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यों ने अस्पताल की समस्याओं के समाधान के लिए नए प्रस्ताव भी अनुमोदित किए।

Bhagalpur News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ नयना पॉल ने की। बैठक में पीएचसी को सीएससी में शिफ्ट करने को लेकर विभिन्न कक्ष, पेयजल, बिजली, दरवाजा खिड़की की मरम्मती करने, पीएचसी में मिट्टी भराई और दीवार निर्माण और सौंदर्यीकरण करने, स्टोर कक्ष के पीछे दीवार निर्माण करने सहित कई प्रस्ताव लिए गए। इसके साथ हीं सामुदायिक शौचालय के रिपेयरिंग मद में की गई खर्च, दवा के रख रखाव के लिए बने शेड में हुए खर्च आदि की स्वीकृति ली गई। सदस्यों ने प्रस्तावों के अनुपालन को लेकर चर्चा की तथा अस्पताल की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नए प्रस्ताव भी पारित किए।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक नौमान अहमद, बीएएम मनीष कुमार, रानी देवी, अशोक सदा, विमल पासवान, संजय कुमार, बेबी देवी, आदि मौजूद थे।


