Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHealth Awareness Campaign Targets Non-Communicable Diseases in Kishanganj
किशनगंज: गैर संचारी रोग का समय पर उपचार जरूरी

किशनगंज: गैर संचारी रोग का समय पर उपचार जरूरी

संक्षेप:

किशनगंज में बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण गैर संचारी रोगों का बढ़ता प्रकोप देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता अभियान शुरू किया है, जिसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्थिर दिवस...

Thu, 4 Sep 2025 05:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

किशनगंज। आज की बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान ने गैर संचारी रोगों (एनसीडी) को गांव -गांव तक पहूंचा दिया है। मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियाँ अब चुपचाप लोगों की ज़िंदगी पर कब्ज़ा जमा रही हैं। कई बार यह रोग तब सामने आते हैं जब स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें लेकर विशेष सतर्कता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हर गुरुवार आयोजित होने वाला स्थिर गैर संचारी रोग दिवस अब लोगों के लिए सेहत की रक्षा का एक अहम अवसर बन चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर हुआ आयोजनजिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. उर्मिला कुमारी ने बताया कि गुरुवार को जिले के सभी स्वास्थ्य हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थिर दिवस सेवाओं का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्रामीणों की रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य आवश्यक जांच की गईं और उन्हें मुफ्त दवाएं तथा परामर्श उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर गैर संचारी रोगों की जांच और फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया गया।