अकबरनगर में जितिया पर्व का नहाय खाय आज
अकबरनगर। संवाददाता पुत्र की सलामती को लेकर अकबरनगर तथा आसपास के इलाकों में मंगलवार...
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 28 Sep 2021 06:20 AM
ऐप पर पढ़ें
अकबरनगर। संवाददाता
पुत्र की सलामती को लेकर अकबरनगर तथा आसपास के इलाकों में मंगलवार को जितिया पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर सब्जियों के भाव आसमान छू रहे थे। बाजारों में बैगन 50 रु. प्रतिकिलो, झिगली 50 से 60 रु., प्याज 50 रु., कच्चू 40 रु. प्रतिकिलो साग 20 रु. किलो बिक रहा था। वहीं बुधवार को महिलाएं उपवास रखेंगी। वहीं कुछ जगहों पर सोमवार को भी नहाय खाय का पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोगों ने महंगाई के बाद भी कई प्रकार की सब्जियों की खरीदारी की। आज नेम निष्ठा के साथ महिलाएं स्नान ध्यान कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का का भोग लगाएंगी।