24 घंटे से चल रहे रामायण पाठ का हवन-पूर्णाहुति के साथ समापन
नवगछिया के भवानीपुर स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। समापन में हवन और पूर्णाहुति के साथ श्रद्धालुओं ने आहुति दी। मंदिर परिसर में रामनाम संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन में पाण्डेय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर रामनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सच्चिदानन्द पाण्डेय, बालमुकुन्द पाण्डेय सहित समस्त पाण्डेय परिवार की अहम भूमिका रही। मौके पर आलोक शास्त्री, उदय पाण्डेय, मसूदन पाण्डेय, रघुनाथ पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, डॉ प्रभास पाण्डेय, नारायण पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, सुभाष चंद्र पाण्डेय, नवनीत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


