ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगुरुद्वारा से निकेलगी नगर कीर्तन शोभायात्रा

गुरुद्वारा से निकेलगी नगर कीर्तन शोभायात्रा

गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मीडिया प्रभारी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि प्रकाश उत्सव 21 नवंबर से 23 नवंबर तक मनाया...

गुरुद्वारा से निकेलगी नगर कीर्तन शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 20 Nov 2018 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मीडिया प्रभारी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि प्रकाश उत्सव 21 नवंबर से 23 नवंबर तक मनाया जायेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 21 को सुबह अखंड पाठ से होगी। इसके बाद नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जायेगी जो गुरुद्वारा से निकलकर पटल बाबू रोड, भगत सिंह चौक, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, लहेरी टोला, स्टेशन, सूजागंज होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को कीर्तन दरबार तथा 23 नवंबर को गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव के मौके पर अखंड पाठ व करनैल सिंह, भूपेंद्र सिंह व अन्य गुरु भाई के द्वारा गुरुवाणी का आयोजन किया जायेगा। इससे पहले मंगलवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी जो मुंदीचक, भीखनपुर होते हुए गुरुद्वारा पहुंची।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें