Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGunshot Incident at Tea Stall Shopkeeper Injured in Bhagalpur
लाजपत पार्क रोड में गोली लगने से चाय दुकानदार जख्मी, कारतूस बरामद, संशय बरकरार

लाजपत पार्क रोड में गोली लगने से चाय दुकानदार जख्मी, कारतूस बरामद, संशय बरकरार

संक्षेप:

सोमवार दोपहर में घटना, चाय विक्रेता सुमित जख्मी दुकान में लगी पन्नी में छेदकर गोली

Jan 20, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता जोगसर थाना क्षेत्र में लाजपत पार्क रोड में गोली लगने से चाय दुकानदार सुमित जख्मी हो गया। घटना सोमवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे घटित हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जख्मी को पूछताछ के लिए थाना ले गई। पुलिस ने दुकान से एक कारतूस बरामद किया। घटना में अजीब बात यह है कि जिस गोली के लगने से सुमित के चेहरे और पैर में जख्म हुआ वह फायर ही नहीं की गई थी। कारतूस जिंदा ही बरामद किया गया। सुमित की दुकान से कुछ ही कदम की दूरी पर दूसरी तरफ जुम्मा देवी के टी स्टॉल के पास से भी एक कारतूस बरामद किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुकान की छत में लगे पन्नी में छेदकर गोली लगी जख्मी चाय दुकानदार सुमित के भाई रवि ने बताया कि उसका भाई दुकान में बैठा था तभी दुकान की छत से पन्नी में छेद करते हुए गोली उसके भाई को लगी। हालांकि सुमित का जख्म गंभीर नहीं है। उसने यह भी बताया कि घटना के समय दुकान में कुछ और लोग भी मौजूद थे। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। डायल 112 की टीम तुरंत पहुंची। उसके बाद जोगसर थानेदार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। टी-स्टॉल चलाने वाली जुम्मा देवी ने बताया कि सुमित चाय वाले को गोली लगने की सूचना पर वह उसे देखने गई थी। जब वापस अपने स्टॉल पर पहुंची तो देखा कि वहां भी एक कारतूस पड़ा हुआ था। वहां पर कारतूस कैसे आया यह किसी को पता नहीं। बॉक्स फुटेज में नहीं दिखे संदिग्ध, सवाल है कि आखिर कारतूस वहां कैसे आया घटना की सूचना मिलने पर जोगसर थानेदार मंटू कुमार अपने अन्य साथी पदाधिकारी के साथ जांच के लिए पहुंचे। घटनास्थल के आस-पास अस्पताल सहित अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज देखा पर कोई संदिग्ध नहीं दिखा। ऐसे में बड़ा सवाल है कि एक ही समय में दो दुकानों के पास कारतूस कैसे पहुंचा। अगर दुकान की छत में लगी पन्नी में छेदकर गोली पहुंची तो ऊपर से कारतूस किसने और कैसे फेंका। अगर फायर किया तो कारतूस वहां कैसे बरामद किया गया, खोखा कहां गया। जुम्मा देवी के टी-स्टॉल के पास से मिला कारतूस भी वही है जो सुमित की दुकान से बरामद किया गया है। सवाल है कि इस घटना के पीछे कौन हैं। वहां लगने वाले नशेड़ियों के अड्डे से तो इसका कनेक्शन नहीं। जोगसर थानेदार मंटू कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जख्मी का बयान लिया गया है।