
पूर्णिया : दो गुटों के बीच विवाद में चली गोलियां, बच्चा समेत दो घायल
पूर्णिया के नेवालाल चौक में स्वतंत्रता दिवस की शाम दो गुटों के बीच विवाद में गोलियां चलीं। इस घटना में एक 15 वर्षीय बच्चा और एक 30 वर्षीय महिला घायल हो गए। घायलों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।...
पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता स्वतंत्रता दिवस की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से शहर के नेवालाल चौक का इलाका थर्रा उठा। दो गुटों के विवाद में वहां पांच से सात राऊंड दागी गई। जिसमें एक बच्चा एवं एक महिला घायल हो गए। घायलों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की इस घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि मरंगा थाना के नेवालाल चौक स्थित बसंत विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम अचानक दो गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी।

इस दौरान एक 15 साल के बच्चे एवं 30 साल की महिला गुजर रहे थे। जिन्हें गोली छूती हुई निकल गई। सूचना पर मरंगा थाना पुलिस के साथ सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक बदमाश भाग चुके थे। उन्होने बताया कि गोलीबारी मे एक महिला एवं एक बच्चा घायल हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। बदमाशों की पहचान एवं घटना के कारणों के खुलासे में पुलिस लगी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




