सेवा विस्तार व बकाए मानदेय को लेकर रजिस्ट्रार से मिले अतिथि शिक्षक

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर के टीएमबीयू में 70 अतिथि शिक्षकों ने रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे से मुलाकात की। शिक्षकों ने सेवा अवधि बढ़ाने और 11 महीने के बकाया मानदेय की मांग की। उन्होंने विवि प्रशासन पर सवाल उठाए कि नियुक्ति के बावजूद सेवा विस्तार क्यों नहीं दिया जा रहा है। रजिस्ट्रार ने कहा कि कार्रवाई विवि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार होगी।

सेवा विस्तार व बकाए मानदेय को लेकर रजिस्ट्रार से मिले अतिथि शिक्षक

भागलपुर, वरीय संवााददाता। टीएमबीयू में अप्रैल 2025 में नियुक्त 70 अतिथि शिक्षकों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे से मिला। शिक्षकों ने अपनी सेवा अवधि विस्तार करने और 11 महीने के बकाया मानदेय भुगतान की मांग की। अतिथि शिक्षकों का कहना था कि विवि प्रशासन द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद भी उनका सेवा विस्तार क्यों रोका जा रहा है। शिक्षक इस बात को लेकर भी चिंतित थे कि मामले में बनी दो जांच कमेटियों ने उनके पक्ष या विपक्ष में क्या रिपोर्ट दी है। उधर, रजिस्ट्रार ने कहा कि विवि प्रशासन के दिशा-निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।