बिना जीएसटी लाए जा रहे 73 नग सामान जब्त
जीएसटी विभाग की टीम ने स्टेशन के पार्सल रूम में बोला धावा बिना जीएसटी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। वस्तु एवं सेवा कर की चोरी कर भागलपुर लाए जा रहे सामान पर एक बार फिर शिकंजा कसा गया है। जीएसटी विभाग की टीम ने ट्रेन से भागलपुर पहुंचा बिना जीएसटी बिल के सामान को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह सामान कोलकाता सहित कई अन्य जगहों से भागलपुर पहुंचा था। जिन्हें रेलवे पार्सल रूम में रखा गया था। यहीं से संबंधित व्यापारी अपने सामान को लेने पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही जीएसटी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल रूम में धावा बोला। जहां से कुल 73 नग सामान को जब्त किया गया।
जीएसटी भागलपुर सर्किल के सहायक आयुक्त मयंक प्रकाश ने बताया एक सप्ताह पूर्व हुई इस कार्रवाई के बाद विभाग लगातार जब्त सामान से जुड़े व्यापारियों को ढूंढ़ने में लगा हुआ था। जब्त सामान में रेडीमेड कपड़े सहित लोकल मेड शोल्डर बैग व अन्य सामान मौजूद थे। जब्त सामान में से कई सामान से जुड़े व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय से संपर्क किया है। जिन लोगों ने संबंधित दस्तावेज और अधिरोपित पेनाल्टी का भुगतान किया है वे अपने सामान को छुड़ाकर ले जा चुके हैं। वहीं कई सामान अभी भी कार्यालय में जब्त हैं। जिनके व्यापारी विभाग के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यापारियों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है जो बिना जीएसटी का भुगतान किए ही रेल व अन्य माध्यमों से सामान को लेकर भागलपुर पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की तैयारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



