ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरकोसी और सीमांचल में आई भयावह बाढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट देखें, बस एक क्लिक पर

कोसी और सीमांचल में आई भयावह बाढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट देखें, बस एक क्लिक पर

कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों में आई बाढ़ पर ग्राउंड रिपोर्ट देखने और पढ़ने से चूक गए हों तो यहां एक क्लिक पर पूरी कवरेज देख सकते हैं।  कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों में आई बाढ़ ने भयावह तबाही...

Bihar Floods
1/ 5Bihar Floods
Flood in Katihar
2/ 5Flood in Katihar
flood in forbesganj
3/ 5flood in forbesganj
अररिया में चारों ओर पानी ही पानी, पानी में डूबा हुआ शव।
4/ 5अररिया में चारों ओर पानी ही पानी, पानी में डूबा हुआ शव।
flood in purnia
5/ 5flood in purnia
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 23 Aug 2017 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों में आई बाढ़ पर ग्राउंड रिपोर्ट देखने और पढ़ने से चूक गए हों तो यहां एक क्लिक पर पूरी कवरेज देख सकते हैं। 

कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों में आई बाढ़ ने भयावह तबाही मचाई। बाढ़ की वजह से हुई त्रासदी ने लोगों को अपनों से हमेशा के लिए दूर कर दिया। जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा है और इलाकों से पानी निकलता जा रहा है लोगों के तबाही की दास्तां भी उसी अनुपात में बढ़ती  जा रही है। इस त्रासदी पर 'लाइव हिन्दुस्तान' की ओर से लाइव कवरेज किया गया । अगर आप इसे देखने और पढ़ने से चूक गए हों तो यहां एक क्लिक पर पूरी कवरेज देख सकते हैं। 

 

बाढ़ की त्रासदी में सबकुछ गंवा कर सुकून की तलाश में भटक रहे पीड़ित, एक रिपोर्ट

जैसे-जैसे समय और पानी निकलता जा रहा है तबाही की दास्तां बढ़ती जा रही है। सब कुछ गंवाने वाले पीड़ित अब सुकून की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। एक शव ही है जिसके मिलने का अंतहीन सिलसिला जारी है।

बूढी आंखों के सामने बाढ़ के तेज बहाव में बह गए बेटे, बहू, पोते और पोती..., एक रिपोर्ट

घर में बीते 9 दिनों से न चूल्हे जल रहे हैं और न ही किसी को नींद आ रही है। कुछ पूछो तो आंखों से आंसू छलक आते हैं। यह हाल है फारबिसगंज के कुशमाहा की सरपंच सोनिया देवी और उनके पति रामकिशुन सादा का।

VIDEO: लाखों की आबादी पर कहर बनकर टूटी नदी, देखिए पूर्णिया से ग्राउंड रिपोर्ट

13 अगस्त की वह डरावनी शाम, नेपाल से बंगाल की खाड़ी तक सफर करने वाली परमान नदी इसबार अपनी सीमाओं को तोड़कर लाखों आबादी पर कहर बनकर टूटी। पूर्णिया से ग्राउंड रिपोर्ट। 

 

VIDEO: भीषण बाढ़ में राहत भरी खबर: गुम हुई किशोरी छह दिन बाद परिजनों से मिली

कोसी और सीमांचल में आपदा बनी बाढ़ में अब तक सिर्फ तबाही की ही खबरें देखने और सुनने को मिल रही है। इन सब के बीच ये खबर राहत देने वाली है। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।

VIDEO : 'साहब! बाढ़ ने सबकुछ लील लिया, बचाव नहीं भूखे पेट को राशन की दरकार है

पांच दिनों से भूख और प्यास से परेशान गांव वाले जनप्रतिनिधियों को देखते ही टूट पड़ते हैं। उनके प्रति लोगों में भारी गुस्सा है। यह हाल है कटिहार का। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।  

VIDEO में देखिए बाढ़ पीड़ितों को कितनी मिली सरकारी राहत, एक रिपोर्ट

बिहार के कोसी और सीमांचल में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई। इस दौरान मधेपुरा और सुपौल के सुदुरवर्ती इलाकों में कितनी सरकारी राहत मिली है क्या हैं दावे और क्या है हकीकत? देखिए एक रिपोर्ट।

VIDEO अररिया से ग्राउंड रिपोर्ट: तबाही के निशां बाकी, टापू पर जिंदगी बिताने को मजबूर पीड़ित

गांव के गांव उजड़ गए, गांव से बाहर निकलने के सभी रास्ते और पुल पुलिया ध्वस्त हो चुके हैं। जिधर जाते उधर ही कोई न कोई शव पानी में नजर आता।

VIDEO: बिहार में आई भीषण बाढ़ में NDRF टीम ने पीड़ितों को देवदूत की भांति बचाया

पूर्णिया जिले में आई प्रलयंकारी बाढ़ में एनडीआरएफ टीम की भूमिका काफी सराहनीय रही। एनडीआरएफ टीम के जवानों ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर सैकड़ों लोगों की जानें बचाई ...

देखिए, कोसी और सीमांचल में बाढ़ से राहत, दुर्गंध से महामारी की आशंका

बाढ़ के पानी से तबाह कोसी और सीमांचल में बाढ़ का कहर थम गया है वहीं जमे पानी के सड़ने से निकल रही दुर्गंध के कारण महामारी की आशंका उत्पन्न हो गयी है।

VIDEO : न कुदरत इनका रहनुमा न प्रशासन?, जाएं तो कहां जाएं ये बाढ़ पीड़ित, एक स्पेशल रिपोर्ट

कुदरत को उनका सुकुन से घर में रहना पसंद नहीं आया तो प्रशासन को उनका हाईवे पर रहना। दरअसल फोरलेन के किनारे रह रहे इन बाढ़ पीड़ितों को अधिकारियों ने हाईवे खाली करने का फरमान सुना दिया है।

VIDEO में देखिए ग्राउंड रिपोर्ट, पानी घटने के साथ ही दिख रहा तबाही का मंजर

अररिया शहर में जलस्तर नीचे उतरने के साथ ही तबाही का मंजर दिखने लगा है। घर से लेकर लोगों की पूंजी तक बर्बाद हो चुकी है।

बिहार बाढ़: गोपालगंज में टूटा सारण मुख्य तटबंध, पानी में फंसे 5000 लोग-वीडियो देखें

उत्तर और पूर्वी बिहार में बाढ़ का कहर थम नहीं रहा है। गुरुवार को पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा के कई नए इलाकों में पानी आने से लोगों में दहशत फैल गई। समस्तीपुर जिले में भी पानी घुस गया है।...

दिल दहलाने वाला वीडियो: देखिए बाढ़ में पुल टूटने से कैसे बहा एक परिवार, देखते रह गए सैकड़ों लोग

नदी का जलस्तर घटने के साथ ही जैसे-जैसे गांव, टोलों और घरों से पानी निकल रहा है, वैसे-वैसे तबाही का मंजर साफ झलकने लगा है।

तस्वीरों में देखिए बाढ़ से अररिया और कटिहार की तबाही, अलर्ट जारी

कोसी और सीमांचल इलाके में बुधवार को कोसी महानंदा समेत अन्य छोटी-छोटी नदियां कहर बरपा रही हैं। बाढ़ से कटिहार और अररिया पूरी तरह तबाह हो गया है। तीन दिनों से पूरा जिला पानी में डूबा हुआ है।

बिहार में बाढ़ से तबाही: रेल पटरी धसने से कटिहार-मालदा रेलवे लाइन कटी

बिहार में आई भीषण बाढ़ से अब तक 70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार और नेपाल में हो रही तेज बारिश के कारण राज्य के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कटिहार- मालदा रूट पर मनिया स्टेशन के पास रेल पटरी धसने से अब एकमात्र मालदा रूट पर भी रेल सेवा की आस खत्म हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें