एक लाख तीस हजार से अधिक किसानों ने किया आवेदन
सहरसा से रिपोर्ट के अनुसार, कृषि विभाग ने मार्च के तीसरे और चौथे सप्ताह में आंधी और असामयिक वर्षा के कारण प्रभावित फसलों के लिए अनुदान देने की घोषणा की है। 5 मई तक 130957 किसानों ने आवेदन किया है, जिनमें से 3445 स्वीकृत और 154 अस्वीकृत किए गए हैं।

सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट कृषि विभाग द्वारा रबि 25-26 अंतर्गत मार्च के तीसरे चौथे सप्ताह में आंधी तूफान असामयिक वर्षा पात के फलस्वरूप प्रभावित फसल के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए सभी किसानों से आनलाइन आवेदन लिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई तक 130957 किसानों द्वारा फसल क्षति को लेकर आवेदन किया गया है। जिस सभी आवेदन की अब जांच की जा रही है। जांच में कई आवेदन को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत भी किया जा रहा है। जानकारी अनुसार प्राप्त आवेदन में अबतक 1 लाख 27 हजार आवेदन अभी लंबित है। वहीं 3445 आवेदन स्वीकृत किया गया है और 154 आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार फसल क्षति अनुदान के लिए महिषी प्रखण्ड के 26855 आवेदन प्राप्त हुआ है। वहीं सिमरी बख्तियारपुर से 21679, सलखुआ प्रखण्ड से 18473, नवहट्टा प्रखण्ड से 17349, सौर बाजार प्रखण्ड 10883, कहरा 10850, सोनबर्षा 7845, बनमाइटहरी 6724, सत्तरकटैया 6418 एवं पतरघट प्रखण्ड से 3881 किसानों ने फसल क्षति के लिए आनलाइन आवेदन किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


