Bhagalpur News: किशनगंज : बाबा गणिनाथ गोबिंद जी की हुई पूजा-अर्चना
Bhagalpur News: किशनगंज के मोतीबाग शास्त्री नगर में बाबा गणिनाथ गोबिंद जी की पूजा विधि विधान के साथ की गई। भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख और समृद्धि की कामना की। हवन और महाप्रसाद के वितरण के साथ आयोजन सफल रहा। इस पूजा का आयोजन हर साल धूमधाम से होता है।

Bhagalpur News: किशनगंज से पिंटू कुमार की रिपोर्ट शहर के मोतीबाग शास्त्री नगर स्थित बाबा गणिनाथ गोबिंद मंदिर में बाबा गणिनाथ गोबिंद जी की पूजा अर्चना शनिवार को विधि विधान के साथ की गई। बाबा की पूजा अर्चना विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। पूजा अर्चना के बाद दर्शन के लिए मध्यदेशीय समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे थे। जहां भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था ठेका और सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले शुक्रवार को भी भगवान सत्यनारायण जी की पूजा मंदिर में हुई थी। इसके बाद पूजा के लिए ने निउतन दिया गया था। शनिवार को पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।
पूजा अर्चना के बाद हवन किया गया एवं इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा अर्चना पंडित बृजकांत झा के सानिध्य में की गई। इस अवसर पर हरेंद्र प्रसाद मुख्य जजमान थे। उन्होंने बताया कि यहां हर साल धूमधाम एवं विधि विधान के साथ बाबा गणिनाथ गोविंद जी की पूजा मंदिर में की जाती है। 2018 में बाबा गणिनाथ गोविंद जी की मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से लगातार यहां पूजा अर्चना किया जा रहा है। जिसमें मध्यदेशीय समाज के लोग बड़ी संख्या में पूजा में शामिल होते हैं। पूजा में शशि भूषण प्रसाद, संतोष गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अविनाश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अभय गुप्ता, श्याम साह, रोशन साह, आदि लोग मौजूद थे।


