श्रीमद भागवत कथा को ले महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
फारबिसगंज के वार्ड 23 में शिव मंदिर परिसर में आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। पहले दिन महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। यह कथा वाराणसी के आचार्य पंड़ित रोहित आनंद झा द्वारा की जाएगी और इसका समापन 2 मार्च को होगा। आयोजन में महिलाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के वार्ड संख्या 23, दसआना कचहरी स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार से आयोजित आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सह आध्यात्मिक प्रवचन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पहले दिन महिलाओं ने शहर में कलश शोभायात्रा निकाली, जो कथास्थल स्थित शिव मंदिर से निकल कर पटेल चौक, सदर रोड़, स्टेशन चौक, आरबी लेन, छुआ पट्टी होते हुए पुन: कथास्थल पहुंच कर समाप्त हो गईं। इस मौके पर शिव मंदिर के पुजारी पंड़ित सुरेश झा एवं उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी ने बताया कि शिवरात्रि के उपरांत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव मंदिर में संगीतमय आठ दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया गया है।
जिसमें वाराणसी से पधारे कथावाचक आचार्य पंड़ित रोहित आनंद झा अपने सहयोगीविंद पंड़ित विमलेश झा, पंड़ित शेखर झा एवं संगीतकार भरत भाई,दिनेश कुमार एवं राजीव कुमार के साथ प्रतिदिन दो बजे से संध्या 7 बजे तक भागवत कथा का रसपान भक्तों को कराएंगे। कहा कि कथा के पहले दिन शहर में महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न सड़क मार्गो से होते हुए पुन: कथास्थल पर आकर समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि श्री मद भागवत कथा के भव्य समापन आगामी 2 मार्च को होगा। इधर शिव मंदिर के समीप भव्य पंडाल बनाया गया है। जहां प्रतिदिन हजारों भक्तों श्रीमद भागवत कथा का रसपान करेगें। वहीं श्रीमद भागवत को लेकर आयोजन समिति के घनश्याम झा, धनेश्वर झा,उज्ज्वल चौधरी, पंचम मंदिरवाल,अभिमन्यु गुप्ता,आयुष झा,शान्तु झा,तेज नारायण गुप्ता,गणेश गुप्ता,सुशील साह,मानव झा, बबलू झा,बजरंग दास,आनंद झा आदि काफी सक्रिय है। भागवत कथा को लेकर खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कथा के प्रारंभ होते ही आसपास के क्षेत्रों का माहौल भक्तिमय हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


