बांका: बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज से

Mar 08, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका के उत्तरी वारने पंचायत के बेहरबारी गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा, जिसमें कलश शोभा यात्रा, अखंड रामधुन संकीर्तन और विभिन्न पूजा-पाठ शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या की उम्मीद है।

बांका: बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज से

बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी वारने पंचायत के बेहरबारी गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार से भव्य धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह आयोजन निवर्तमान मुखिया सह श्रद्धालु अनिता देवी के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभा यात्रा और अखंड रामधुन संकीर्तन से होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण से गांव में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।