Grand Reconstruction of Lakshmi Narayan Temple in Chainpur with Public Support सहरसा: भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा चैनपुर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Reconstruction of Lakshmi Narayan Temple in Chainpur with Public Support

सहरसा: भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा चैनपुर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर

चैनपुर में लक्ष्मी नारायण मन्दिर का भव्य पुनर्निर्माण किया जाएगा। एक करोड़ की लागत से त्रिस्तरीय मन्दिर निर्माण का निर्णय लिया गया है। यहां आदि पुरुष भागीरथ ठाकुर, लक्ष्मी नारायण और सूर्य देव की...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 15 Sep 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा: भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा चैनपुर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर

कहरा, एक संवाददाता। चैनपुर में लक्ष्मी नारायण (विष्णु) मन्दिर को भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा। रविवार को श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर पुनःनिर्माण सह सेवा समिति की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सार्वजनिक सहयोग से करीब एक करोड़ की लागत से त्रिस्तरीय मन्दिर बनवाने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष राम चन्द्र ठाकुर के अनुसार भागीरथ ठाकुर इस गांव के प्रथम आदि पुरुष हैं। गांव के स्थापना काल में उनके द्वारा ही पूजा करने के लिए यहां तुलसी चौड़ा बनवाया गया था। पूर्व में यहां फूस घर में विष्णु भगवान की पूजा श्रद्धांलुओं के द्वारा की जाती थी। बाद में यहां खपरैल का घर बनवाया गया ।

वर्तमान समय में यह पूजा स्थल छोटा पक्का के रूप में है। इसमन्दिर में वर्ष 1997 में गांव के ही एक बेटी मीरा देवी के द्वारा भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमा जयपुर से मंगवाकर स्थापित करवाया गया। प्रस्तावित त्रिस्तरीय मन्दिर के ग्राउंड तल में आदि पुरुष भागीरथ ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करायी जाएगी। वहीं द्वितीय तल पर लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा एवं ऊपरी तल पर सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। बैठक में सेवा समिति पदाधिकारी राजबली झा, कुमोद कुमार झा, प्रभाकर ठाकुर, रविन्द्र नारायण ठाकुर, उज्जवल कुमार ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर, चिंटू कुमार मिश्र, एवं कार्यकारणी सदस्य अमर नाथ झा, अनन्त मोहन ठाकुर, अरविन्द कुमार झा, उग्र नारायण मिश्र, मनोज झा, बबन झा, दुर्गा देवी, परशु राम ठाकुर, सुनील कुमार मिश्र, चन्द्र शेखर झा, मनी कांत ठाकुर, नवल किशोर ठाकुर, सुशील ठाकुर, प्रताप नारायण मिश्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।