Bhagalpur News: पूर्णिया : 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन :

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा। रथ यात्रा ठाकुरबाड़ी से शुरू होकर विभिन्न चौकों से होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी पर समाप्त होगी, जहाँ भक्तों को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा के दर्शन का अवसर मिलेगा।

Bhagalpur News:  पूर्णिया : 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन :

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) पूर्णिया केंद्र भट्टा बाजार द्वारा पूर्णिया शहर में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा। रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर रजनी चौक, लखन चौक, कालीबाड़ी चौक, लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, आरएन साह चौक एवं खजांची थाना होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी पहुंचेगी। रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य दर्शन का अवसर भक्तों एवं नगरवासियों को प्राप्त होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।