सुपौल: श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली विशाल कलश यात्रा

Apr 05, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

राघोपुर के नगर पंचायत सिमराही में रविवार को सात दिवसीय दुर्लभ सत्संग और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं कलश लेकर धूप में यात्रा करती रहीं, और पूरे मार्ग में ‘जय श्री राम’ के नारों से भक्तिमय वातावरण बना।

सुपौल: श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली विशाल कलश यात्रा

राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 2 में रविवार को सात दिवसीय दुर्लभ सत्संग एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल और आकर्षक कलश यात्रा से की गई, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में करीब एक हजार महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा बेनी बाबा मंदिर पावर ग्रिड के समीप से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर तेज धूप के बावजूद पैदल यात्रा करती हुईं भक्ति में लीन नजर आईं। श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरकर नगर भ्रमण किया और हाई स्कूल रोड होते हुए रामनगर रोड के रास्ते कथा स्थल पहुंचे।

पूरे मार्ग में ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।