लखीसराय: श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एवं नवचंडी पाठ का भव्य आयोजन
लखीसराय के वार्ड 8 में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत पुराण नवाह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन 2025 से स्थापित धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। कलश शोभा यात्रा, पूजन और कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास पंडित निरंजन शास्त्री श्रद्धालुओं को देवी महात्म्य का रसपान कराएंगे।

लखीसराय। वार्ड 8 के नगर में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री 108 गुप्त नवरात्रि नवचंडी पाठ एवं श्रीमद् देवी भागवत पुराण नवाह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन भगवती दुर्गा माता की कृपा से वर्ष 2025 में स्थापित धार्मिक परंपरा के अंतर्गत किया जा रहा है। रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर चितरंजन रोड, थाना चौक, मुख्य सड़क होते हुए बड़ी दुर्गा स्थान पहुंची, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन के पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी। 19 जनवरी को कलश स्थापना, वेदी पूजन एवं देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
20 से 25 जनवरी तक तिथि-विहित पूजन संपन्न होंगे। 26 जनवरी को अष्टमी पूजन एवं जागरण, 27 जनवरी को हवन, पूर्णाहुति, कुमारी पूजन एवं कथा विश्राम तथा 28 जनवरी को प्रातःकाल विसर्जन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान वकील दास हैं। आयोजन के संयोजक समस्त मंसुरचक नगरवासी हैं तथा निवेदक भी वकील दास, वार्ड संख्या-9, मंसुरचक, लखीसराय हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों, माताओं एवं बहनों से समय पर उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। श्री भगवती दुर्गा माता मंदिर, हनुमान मंदिर प्रांगण, पी.बी. स्कूल के निकट, मंसुरचक, लखीसराय में निर्धारित है, जबकि कथा का आयोजन स्वागत बैंक्वेट हॉल, पी.बी. स्कूल के निकट, पुरानी बाजार, लखीसराय में प्रतिदिन संध्या 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा। कथा व्यास के रूप में काशी, वाराणसी से पधारे प्रसिद्ध विद्वान पंडित निरंजन शास्त्री श्रद्धालुओं को देवी महात्म्य का रसपान कराएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




