मधेपुरा: धूमधाम से मनाया गया पूसी पूर्णिमा पर्व
सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में पूसी पूर्णिमा के अवसर पर परवाने नदी घाट पर भव्य मेला आयोजित किया गया। इस मेले में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने कोसी स्नान किया और भगवान कौशिक की पूजा अर्चना की। इस परंपरा को निभाने के लिए दूर-दूर से लोग आए और दही चुरा जिलेबी का आनंद लिया।
सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में रमानी टोला से पश्चिम परवाने नदी घाट पर सोमवार को पूसी पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। घाट पर अहले सुबह से ही कोसी स्नान के लिए नदी किनारे महिला और पुरुषाें की भीड़ जुटने लगी थी । घाट पर दान पुण्य के लिए करीब 25 हजार की संख्या में श्रद्धालु ने आस्था की डुबकी लगाई। पूर्णिमा के अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा कई गांव लोगों ने कोसी में स्नान कर नदी के तट पर बने भगवान कौशिक की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पौष पूर्णिमा मेला समिति अध्यक्ष चंदन कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार एवं विनय रमानी ने बताया कि यहां सदियों से परंपरा है।
उस परंपरा को निभाने के लिए पूस पूर्णिमा के स्नान का अपना एक अलग महत्व होता है। दूर-दूर से लोग पूस की पूर्णिमा की मेले में आते हैं एवं दही चुरा जिलेबी का लुत्फ़ उठाते हैं। वहीं इस मौके पर अष्टयाम के साथ साथ कइ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मेला समिति अध्यक्ष चंदन कुमार रमानी सह नगर पंचायत फैक्स अध्यक्ष , कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शक्ति, सनोज कुमार रमानी , सदस्य राजेश कुमार मुन्ना, विनय रमानी , सचिन रमानी , मुकेश रमानी , मिथिलेश रमानी , सुरेश रमानी , मनोज रमानी, गणेश , नीतीश, सुभाष, इंद्रजीत , मुकेश ,सुरेश रमानी , प्रकाश , अजय ,बिंदेश्वरी , सभी चन्दबंशी समाज के युवा मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




