
पूर्णिया: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू
मीरगंज क्षेत्र के वर्मा कॉलोनी शरणार्थी टोला में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। संत श्रीगोविंद दास जी महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और कुंवारी कन्याएं लिबरी नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंची। कथा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को जीवन में नई दिशा देना है।
मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र स्थित वर्मा कॉलोनी शरणार्थी टोला में स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यज्ञ शुरू होने से पहले वृंदावन धाम से पधारे संत श्रीगोविंद दास जी महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और कुंवारी लड़कियों ने लिबरी नदी में से जल भरकर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर वैदिक रीति रिवाज एवं मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की । इस दौरान श्रद्धालुओं ने राधे राधे तथा ओम नमो भगवते वासुदेवाय का मंत्रोच्चारण किया जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।
स्थानीय मदुशुदन प्रसाद,लक्ष्मी मण्डल, रामकुमार चौहान, लखन दास, दिनेश राम, रंजीत चौहान, राजा चौहान, रामदेव चौधरी, लखराज यादव, अरविन्द मण्डल ने बताया कि कथा आयोजन से पूरा इलाका आध्यात्मिक रस से सरोवार है। अंतिम दिन हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मौके पर आयोजित सत्संग में भागवताचार्य संत श्रीगोविंद दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण और चिंतन जीवन को नई दिशा एवं प्रेरणा देता है। इससे मन का शुद्धिकरण होता है। उन्होंने कहा भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपने लीलाओं के माध्यम से धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करता है। भागवत कथा में ज्ञान और बुद्धि मिलते हैं। जिससे मानव का कल्याण होता है। ज्ञान विहीन को मुक्ति नहीं मिलती।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




