किशनगंज: बिशनपुर में कलश यात्रा के साथ हुआ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर बस्ती में मंगलवार को श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया और यज्ञ स्थल पर नदी का पवित्र जल भरकर कलश स्थापित किया। यह आयोजन 21 से 24 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें विभिन्न स्थानों से कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी।

किशनगंज: बिशनपुर में कलश यात्रा के साथ हुआ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर बस्ती ग्राम में आयोजित श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया।भक्ति संगीत की धुनों के बीच सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बिशनपुर बस्ती अंबेदकर भवन समीप यज्ञ स्थल से सड़क मार्ग बिशनपुर, मिडिल स्कूल, दुर्गा मंदिर, गांधी चौक बिशनपुर बाजार होते हुए स्थानीय खख़ुआ नदी छठ घाट नदी में कन्याओं ने अपने-अपने कलश में नदी का पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश स्थापित कर संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। अष्टाजाम कमिटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया गया है,जिसमें जिले के विभिन्न जगहों सहित बंगाल व नेपाल की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही है।

कलश सह शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, उप प्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती, पूर्व उपमुखिया मुकेश सिंघल, नारायण चौधरी, रवि कुमार,अष्टाजाम समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सचिव प्रभु चौधरी, कोषाध्यक्ष शंकर साह, उप कोषाध्यक्ष शंकर साह, उपाध्यक्ष निशांत रजक, उपसचिव मोंटी साह, महासचिव प्रमोद कुमार चौधरी, महासचिव नरेश रजक, चंद्र साह, गुड्डू रजक, दिलिप चौधरी, उमेश साह, सुमन चौधरी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कृष्णा रजक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु शामिल हुए । बिशनपुर बस्ती में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर लोगों मे काफी उत्साह और उमंग का माहौल है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।