बांका : बसुहारा नाथ महादेव मंदिर से निकलेगी कलश शोभायात्रा, नौ दिन चलेगी श्रीराम कथा

Mar 09, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका के विष्णुपुर गांव में बसुहारा नाथ महादेव मंदिर में सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी। वृंदावन से आए कथावाचक श्रीराम शास्त्री भगवान श्रीराम की कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल होगी।

बांका : बसुहारा नाथ महादेव मंदिर से निकलेगी कलश शोभायात्रा, नौ दिन चलेगी श्रीराम कथा

बांका। एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर गांव स्थित बसुहारा नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे कथावाचक श्रीराम शास्त्री श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन शाम में कथा प्रवचन के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे और गांव का वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आसपास के गांवों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।