खरीक में निकाली गई कलश शोभायात्रा
Feb 18, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक बाजार स्थित मां चैत्रावली दुर्गा मंदिर परिसर से मंगलवार को भव्य

खरीक बाजार स्थित मां चैत्रावली दुर्गा मंदिर परिसर से मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न गांवों की 651 महिलाएं और युवतियां शामिल हुई। कलश शोभायात्रा के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय महासूर्य नारायण यज्ञ का शुभारंभ हो गया। मंदिर परिसर में भव्य पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर कलश शोभायात्रा का समापन हुआ। वहीं आयोजन कमेटी के शंभनुथ झा, रामानंद चौधरी, राजेश झा, जयंत चौधरी आदि ने बताया कि बुधवार से 26 फरवरी तक सुबह में मंदिर परिसर में प्रवचन का आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


