मुंगेर: अखंड रामधुन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

धरहरा से राजेश की रिपोर्ट के अनुसार, पाल टोला बंगालवा लड़ैयाटांड में 24 घंटे का अखंड रामधुन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जो भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भाग लेने की अपील की।

मुंगेर: अखंड रामधुन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

धरहरा से राजेश की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के पाल टोला बंगालवा लड़ैयाटांड में आयोजित 24 घंटे के अखंड रामधुन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 26 मई से 27 मई तक 24 घंटे का अखंड रामधुन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन में भाग लेने की अपील की गई है।कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।