बांका: तीन दिवसीय रामधुन अष्ट्याम संकीर्तन के लिए निकली कलश यात्रा
बेलहर (बांका) में तरैया पंचायत के बारा गांव में तीन दिवसीय रामधुन अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने बदुआ नदी में जल भरा और पूजा अर्चना की। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के तरैया पंचायत अंतर्गत बारा गांव ऊपर टोला काली मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रामधुन अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में सैंकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भिड़ उमड़ पड़ी। कलश शोभा यात्रा बारा गांव ऊपर टोला काली मंदिर प्रांगण से चलकर गांव भ्रमण करते हुए कैलाश नाथ धूम पहुंची। जहां बदुआ नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और पूजा अर्चना किया। इसके बाद कलश शोभा यात्रा पुनः बारा गांव ऊपर टोला काली मंदिर प्रांगण में पहुंची।
जहां पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कलश शोभा यात्रा में नंदू कुमार पंडित, बाबूलाल यादव, प्रकाश यादव, विजय कुमार पंडित, रामानंद पंडित, निर्मल पंडित, ब्रजेश कुमार, प्रमोद कुमार, परशुराम पंडित, नकुल पंडित, फूल कुमारी देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, अर्चना कुमारी, साक्षी कुमारी, मधु कुमारी, नीतू कुमारी, अन्नू कुमारी, सोनी देवी सहित सैंकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


