कटिहार: कालसर गांव में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

कटिहार: कालसर गांव में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

संक्षेप:

हसनगंज के कालसर पंचायत में रविवार को श्री श्री 108 श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 501 कुआरी कन्याएं और सौभाग्यवती महिलाएं शामिल हुईं। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी...

Oct 05, 2025 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के कालसर गांव में रविवार को श्री श्री 108 श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलशयात्रा में 501 कुआरी कन्याएं सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया सागर यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद मंडल, समाजसेवी अशोक मंडल, अध्यक्ष पंकज मंडल सहित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत रूप से कलशयात्रा का शुभारंभ किया। शुभारंभ दौरान मुख्य अतिथियों ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ व गांव की सुख समृद्धि को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया भगवान श्री राम सभी की मनोकामना पूर्ण करें। साथ ही भव्य कलश शोभा यात्रा कालसर गांव पूजा स्थल से निकल कर महमदिया, संठीबाड़ी, नवादा गांव होते हुए रिकियास्थान में जल भरकर बबैया, राजा सड़क मार्ग होते हुए पुनः कालसर गांव पूजा स्थल पहुंच समाप्त हुई। मौके पर कलश यात्रा दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भगवान श्री राम‌ के जयकारा के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। मौके पर आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। बताया कलश शोभायात्रा समापन के बाद रात्रि में हरिद्वार से पधारे कथा व्यास जय प्रकाशानंद जी महाराज के अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा, जो नौ दिनो तक चलेगा।‌ इसको लेकर आसपास के पूरे गांव में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। इधर यात्रा को सफल बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। इस अवसर पर समस्त ग्रामीण वासी आदि मौजूद रहे।