मुंगेर: पार्श्वनाथ प्राण-प्रतिष्ठा एवं पंचकल्याणक महोत्सव से मुंगेर में हुआ आध्यात्मिक चेतना का संचार

Jan 21, 2026 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुंगेर नगर में जैन समाज द्वारा भगवान पार्श्वनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज का सान्निध्य रहा। मुंगेर सेवा मंच को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने जैन समाज और मुंगेरवासियों को सामाजिक सेवा, नैतिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

मुंगेर: पार्श्वनाथ प्राण-प्रतिष्ठा एवं पंचकल्याणक महोत्सव से मुंगेर में हुआ आध्यात्मिक चेतना का संचार

मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर नगर के लिए यह अवसर अत्यंत गौरव, आस्था और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रहा, जब मुंगेर जैन समाज द्वारा नगर भवन में भगवान पार्श्वनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न किया गया। इस पावन आयोजन ने न केवल जैन समाज, बल्कि समस्त मुंगेरवासियों को आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज का सान्निध्य बना केंद्रबिंदु: परम पूज्य 108 आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के क्रम में गर्भ कल्याणक कार्यक्रम विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा।

देश-विदेश से पधारे श्रद्धालुओं, साधु-संतों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान प्रदान की। जैन समाज द्वारा की गई व्यवस्थाएं, अनुशासन और आयोजन की भव्यता उपस्थित जनसमूह के लिए अनुकरणीय उदाहरण बनी। मुंगेर सेवा मंच को मंच से सम्मान: इसी पावन अवसर पर मुंगेर सेवा मंच को मंच से सम्मानित किया गया, जो संस्था के लिए गर्व और आत्ममंथन का विषय रहा। कार्यक्रम के संयोजक निर्मल जैन ने मंच से मुंगेर सेवा मंच के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सेवा ही प्रबोधर्म के भाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि, यह सम्मान किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि मुंगेर की सेवा-संस्कृति का सम्मान है। जैन समाज का आभार, सेवा के संकल्प का पुनर्नवीकरण: मुंगेर सेवा मंच के संजय बबलू ने मुंगेर जैन समाज के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, सामाजिक सेवा को पहचान देना और इस गरिमामय आयोजन का हिस्सा बनाना संस्था के लिए प्रेरणास्रोत है। जैन समाज सदैव अनुशासन, अहिंसा, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है और ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिकता और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है। हमें भी सेवा के संकल्प का पुनर्नवीकरण की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही, उन्होंने मुंगेर सेवा मंच की ओर से मौके पर संकल्प लिया कि, जैन समाज से मिले स्नेह, सम्मान और विश्वास को आधार बनाकर वह समाजसेवा के कार्यों को और अधिक निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यह आयोजन और यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।