अररिया: कॉस्मो बाजार एमपीएल सीजन-3 का हुआ भव्य आगाज
फारबिसगंज, एक संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच की फारबिसगंज शाखा द्वारा आयोजित कॉस्मो बाजार

फारबिसगंज, एक संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच की फारबिसगंज शाखा द्वारा आयोजित कॉस्मो बाजार एमपीएल सीजन-3 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को स्थानीय मटियारी स्थित पाठशाला ग्राउंड में हर्षोल्लास और खेल भावना के प्रारंभ हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दोनों मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पहला मुकाबला विक्ट्री वाइपर्स की विजयी शुरुआत से हुई। जहां पहले मैच में फ्रेंड्स इलेवन और गत वर्ष की चैंपियन विक्ट्री वाइपर्स आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर विक्ट्री वाइपर्स के कप्तान बादल मूंदड़ा ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सधी हुई गेंदबाजी के दम पर फ्रेंड्स इलेवन को 12 ओवरों में 112 रन पर रोक दिया गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्ट्री वाइपर्स ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 11.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। आकाश मूंदड़ा को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया। उन्होंने 2 ओवर में 3 विकेट झटके और सिर्फ 4 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरा मुकाबला सनहार्ट इलेवन की दमदार जीत से हुआ,जहां दूसरे मुकाबले में नई टीम जेडएमडी इलेवन का सामना सनहार्ट इलेवन से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनहार्ट इलेवन ने आक्रामक अंदाज दिखाया। जागृत बैद ने 35 गेंदों में 102 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि निखिल बोथरा ने 24 गेंदों में 57 रन बनाए। टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जेडएमडी इलेवन की ओर से सचिन शर्मा ने 34 गेंदों में 87 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम 12 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। सनहार्ट इलेवन ने मुकाबला अपने नाम किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


