लखीसराय: भारतीय ब्राह्मण संघ द्वारा अशोकधाम में होली मिलन समारोह आयोजित
लखीसराय में अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ द्वारा अशोकधाम में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भोलेनाथ को अबीर-गुलाल अर्पित कर की गई। उपस्थित ब्राह्मण समाज ने पारंपरिक होली गीत गाए। समारोह में समाज में भाईचारा और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

लखीसराय। एक प्रतिनिधि पवित्र तीर्थस्थल अशोकधाम में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भोलेनाथ को अबीर-गुलाल अर्पित कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव पाण्डेय सहित गौतम कुमार मंटू, लव कुश शास्त्री, अशोकधाम के प्रधान पुजारी मौली पाण्डेय, नीरज पांडेय, पंकज पांडे, मुकेश पाण्डेय, अरविंद पाठक, रासपति पाण्डेय, अमर तिवारी, जितेंद्र पांडेय तथा जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम
के दौरान वक्ताओं ने होली के पावन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम, भाईचारा एवं एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।समारोह का समापन आपसी मिलन, अबीर-गुलाल एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



