Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Ganesh Idol Immersion Procession Celebrated in Bhagalpur
विसर्जन मार्ग पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, धूमधाम से हुआ विसर्जन

विसर्जन मार्ग पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, धूमधाम से हुआ विसर्जन

संक्षेप: भागलपुर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने भजनों की धुन पर झूमते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। गजानंद क्लब और वारसलीगंज से प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न...

Sun, 31 Aug 2025 03:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा शनिवार को भी धूमधाम से निकाली गई। गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने पहले विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और फिर शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा के दौरान भक्त भजनों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। वहीं सिकंदरपुर के गजानंद क्लब की प्रतिमा का शाम में शोभायात्रा निकाली गई और अपने निर्धारित मार्ग से जिच्छो पोखर में भक्तों ने प्रतिमा का विसर्जन किया। वारसलीगंज से शाम 6 बजे भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकली, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दक्षिणी क्षेत्र के ही तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समिति अध्यक्ष राजेश यादव और राजू श्रीवास्तव ने बताया कि विसर्जन मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जगह-जगह महिलाओं ने पूजा-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, रविवार दोपहर में सोनापट्टी में स्थापित गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।