मुंगेर : विजेताओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र व शील्ड

Dec 06, 2025 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

तारापुर में दी इंटरनेशनल स्कूल में सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभात रंजन ने बच्चों को खेल के अनुशासन और टीमवर्क का महत्व बताया। विभिन्न खेलों में चंद्रगुप्त, अशोका, सिरसा और शेरशाह हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुंगेर : विजेताओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र व शील्ड

तारापुर । निज संवाददाता शकुनी चौधरी दी इंटरनेशनल स्कूल, तारापुर में शनिवार को सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं विजेता सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि यातायात डीएसपी मुंगेर प्रभात रंजन थे। पूरे सप्ताह विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना,जोश और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।पुरुष वर्ग की सीनियर कबड्डी स्पर्धा में चंद्रगुप्त हाउस ने बेहतरीन रणनीति और दमदार प्रदर्शन के आधार पर खिताब अपने नाम किया, जबकि जूनियर वर्ग में अशोका हाउस विजेता बना। क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरसा हाउस ने उत्कृष्ट बल्लेबाज़ी और सटीक गेंदबाज़ी के दम पर जीत दर्ज की।

वहीं सीनियर पुरुष क्रिकेट श्रेणी में अशोका हाउस ने अपने ऑलराउंड खेल से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वॉलीबॉल में शेरशाह हाउस ने ऊर्जा, तालमेल और शानदार स्मैश के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर आकर्षक मेडल अपने नाम किए।दौड़ और स्पून रेस जैसी व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ में कक्षा 5 के प्रियांशु प्रथम, अनिमेष द्वितीय तथा कक्षा 4 के सूर्यकांत तृतीय रहे। स्पून रेस में कक्षा 1 की सोनाक्षी प्रथम, कक्षा 2 की आकांक्षा द्वितीय तथा कक्षा 3 की साबरीन तृतीय रहीं।मुख्य अतिथि प्रभात रंजन ने विद्यार्थियों को खेल में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास अपनाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय निदेशक इंजीनियर रोहित चौधरी एवं निदेशक अमृत चौधरी ने खिलाड़ियों की फिटनेस,तकनीक व खेल भावना में आए सुधार की सराहना करते हुए प्रतिभाओं को निरंतर मंच देने की प्रतिबद्धता दोहराई। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र,मेडल व शिल्ड उपस्थिति अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।