Bhagalpur News: किशनगंज: हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली में कई नेता, छात्र और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली माफी टोला एसएसबी कैंप पहुंची, जहां देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

Bhagalpur News: किशनगंज: हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया

Bhagalpur News: टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैली भारत-नेपाल सीमा स्थित माफी टोला एसएसबी कैंप पहुंची। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

माफी टोला एसएसबी कैंप पहुंचने पर एसएसबी पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचल अधिकारी शशि कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विवेक भारती, थाना अध्यक्ष, कृषि पदाधिकारी आदिल अनवर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिल कुमार, 20 स्त्री प्रखंड अध्यक्ष देव मोहन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, 12वीं बटालियन एसएसबी के पदाधिकारी एवं जवानों ने भी रैली में भाग लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज: हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया