श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उमड़ा श्रद्धा का सागर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

संत बाल प्रभु जी महाराज ने दिया सुख-शांति का संदेश कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सनोखर

श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उमड़ा श्रद्धा का सागर

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सनोखर के रंजीतगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हो गया। राष्ट्रीय संत एवं अध्यात्म कथा प्रवक्ता पंडित बाल प्रभु जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, गणेश वंदना एवं विश्व शांति की मंगलकामना के साथ हुआ। कथा के दौरान बाल प्रभु ने भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका लीला, 16,108 विवाह, नारद जी के कृष्ण दर्शन तथा सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रेरक प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और नाम संकीर्तन, ताली वादन तथा जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

समापन अवसर पर संपूर्ण श्रीमद्भागवत कथा का संक्षिप्त पुनरावलोकन करते हुए महाराज श्री ने श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं एवं बहनों को परिवार में सुख, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।