Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Chitragupt Puja Celebration in Khagaria Devotees Embrace Justice and Morality
खगड़िया : शहर में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा

खगड़िया : शहर में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा

संक्षेप:

खगड़िया में चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त की आराधना की और न्याय, सत्य एवं सदाचार के प्रति संकल्प लिया। मुख्य अतिथि नवनीत कुमार ने कहा कि...

Thu, 23 Oct 2025 05:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया, एक प्रतिनिधि। शहर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक तथा चित्रांश समाज के सदस्य उपस्थित रहे। पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। भक्तों ने भगवान चित्रगुप्त जी की आराधना कर समाज में न्याय, सत्य और सदाचार की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था । पारंपरिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएसआर नवनीत कुमार ने कहा कि चित्रगुप्त भगवान लेखनी और सत्य के प्रतीक हैं, जो हमें सदैव ईमानदारी और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य यजमान डॉ सोहन सिन्हा के पुत्र कुमार सत्यम थे। उनके साथ वरीय अधिवक्ता अशोक नारायण कर्ण, मुकेश कुमार, नीलरतन अम्बष्ठ, राजीव प्रसाद, संजीव कुमार सिन्हा, निशिकांत अस्थाना, अनिल कुमार सिन्हा, अजिताभ सिन्हा,गोपाल कुमार, अनंत कुमार सिन्हा, अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद, आरके श्रीवास्तव, समीर सिन्हा, माधव आदर्श, नवीन श्रीवास्तव, अरूण नारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं ने अपने परिवार के साथ अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को सफल बनाया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज के उन्नयन के लिए कई संकल्प लिए गए। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।