Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Bhagwat Katha Event in Harchandpur Village from February 8 to 16

कलश शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संक्षेप:
कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की सियां पंचायत अंतर्गत हरचंदपुर गांव में आठ से 16 फरवरी
Feb 09, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
प्रखंड की सियां पंचायत अंतर्गत हरचंदपुर गांव में आठ से 16 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन हरचंदपुर स्थित ठाकुरबाड़ी से शिव मंदिर प्रांगण तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 500 ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भागवत कथा का वाचन कथावाचक मधुसूदनाचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जबकि इस धार्मिक आयोजन के यजमान मुकेश कुमार गौतम हैं। कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्त भक्ति में लीन होकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करते नजर आए।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




