
जमुई: हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र के उद्घोष के
चंद्रमंडीह के पाटजोरी गांव में दुबे बाबा मंदिर परिसर में अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन धूमधाम से हुआ। इसमें विभिन्न गावों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। हरिनाम संकीर्तन 24 घंटे तक चला, जिसके बाद आरती,...
चंद्रमंडीह, निज संवाददाता। प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अन्तर्गत पाटजोरी गांव स्थित दुबे बाबा मंदिर परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अष्टयाम संकीर्तन का किया गया आयोजन। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गावों के कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। अष्टयाम संकीर्तन आयोजक समिति के सदस्य नित्यानंद चौधरी, माणिक पांडेय, राहुल पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भादो महीने में समस्त ग्राम वासियों के कल्यानार्थ हेतु दुबे बाबा के प्रांगन में हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र क़ो लेकर अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे प्रखंड के नारोडीह, हेठचकाई जमनी, रामचंद्रडीह, पड़ेरिया सहित दर्जनों गावों के कीर्तनमंडलियो द्वारा निर्धारित समयानुसार भाग लिया जाता है।24
घंटे के लगातार हरिनाम संकीर्तन के पश्चात आरती, पुष्पांजलि के पश्चात अष्टयाम की समाप्ति की जाती है एवं ब्रह्मण भोजन के बाद ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। विद्वान पंडितों के सानिध्य में पुरे विधि विधान के साथ 24 घंटे का संकल्प लेकर बीते बुधवार को अष्टयाम संकीर्तन आरंभ की गयी जो बुधवार एकादसी तिथि के अपराहन में आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित कर समाप्त किया गया। पाटजोरी गांव के युवा सदस्यों द्वारा अष्टयाम संकीर्तन को सफल बनाने में दिन रात लगे रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




