सुपौल: गणपतगंज में 11वां वार्षिक ब्रम्हमोत्सव शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल
राघोपुर के वरदराज पेरुमल देवस्थानम में 27 फरवरी से 11वें वार्षिक ब्रम्हमोत्सव की शुरुआत हुई। यह आयोजन 6 मार्च तक चलेगा, जिसमें भव्य रथ यात्रा, हवन और विशेष अभिषेक शामिल हैं। पहले दिन संकल्प और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उत्सव का उद्घाटन हुआ, जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध वरदराज पेरुमल देवस्थानम, विष्णु मंदिर गणपतगंज में 27 फरवरी से 11वें वार्षिक ब्रम्हमोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 मार्च तक चलेगा, जिसमें पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। जहां पहले दिन संकल्प, वसुंधरा पूजन, अंकुरा रोपण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्वलन के साथ उत्सव की विधिवत शुरुआत हुई। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वही शनिवार को ब्रम्हमोत्सव के दूसरे दिन हवन, ध्वजारोहण और भगवान का विशेष अभिषेक किया गया। शाम को भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान वरदराज सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले।
श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ब्रम्हमोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान अलग-अलग वाहनों पर सवार होंगे। प्रतिदिन हवन का आयोजन भी होगा। 6 मार्च को पुष्प अभिषेक और पूर्णाहुति के साथ इस वर्ष के ब्रम्हमोत्सव का समापन होगा। इस वर्ष का आयोजन दिनेश कुमार दास सह बौआ परिवार के सौजन्य से हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


