बांका: बटसार एवं घसिया पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरबांका में मंगलवार को बटसार और घसिया पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का तुरंत समाधान किया। राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और आवास योजना से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

बांका से संतोष की रिपोर्ट सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को बटसार एवं घसिया पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, बिजली एवं भूमि संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से पहुंचीं। अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र लाभुकों को आवेदन प्रक्रिया समझाई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी गई।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के शिविर से ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है।
ये भी पढ़ें:बांका : प्रथम सहयोग शिविर की तैयारी पूरी


