Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGovernment Serious About Village Development Issues in Itoun Panchayat Persist

लखीसराय: नगरदाड़ टाड़ की तस्वीर धुंधली, उद्धारक का इंतजार

इटौन पंचायत में विकास की कमी स्पष्ट है। नालियों के अभाव में हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। 80% आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है और रोजगार के अभाव में लोग परेशान हैं। मुखिया यशोदा देवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 3 Aug 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
लखीसराय: नगरदाड़ टाड़ की तस्वीर धुंधली, उद्धारक का इंतजार

चानन, निज संवाददाता। पंचायती राज में शहर की तरह गांवों का भी विकास हो इसके लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है, बावजूद इटौन पंचायत के नगरदार टाड़ की तस्वीर धुंधली है। नाली नहीं रहने से हल्की बारिश में भी सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो जाता है। आज भी यहां गरीबी दूर से झलकती है। एक हजार की आबादी वाले इस मुहल्ले में रहने वाले लोगों को किसी मसीहा की तलाश है। यहां का विकास कागजों में सिमट कर रहा गया है। मानसून की बारिश के बाद अब चापाकल से मन माफिक पानी मिलने लगा है। हालांकि सरकार द्वारा लोगों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए वार्ड में लगाया गया नल-जल योजना रंग नहीं ला पा रहे है।

गांव की महिला आरती देवी, मीना देवी, रीना देवी, मीणा देवी आदि ने बताया कि हर घर नल जल योजना का हाल काफी बुरा है। घर तक पाइप पहुंचा दिया गया, लेकिन कायदे से कभी पानी नहीं चला है। नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा पानी: सड़क से नीचे नाली रहने एवं आस पास के लोगों द्वारा नाली को जाम किए जाने की वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहते रहता है। सड़क पर पानी बहने से हर तबके के लोगों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि यह सड़क जिला मुख्यालय जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। 80 फीसद आबादी आर्थिक रूप से कमजोर: गांव के लोगों के पास रोजगार का अभाव है। गांव की 80 फीसदी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है। अधिकांश लोगों के पास खुद का शौचालय नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल सका है। गांव में आंगनबाड़ी के साथ ही प्राथमिक स्कूल है। जहां बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब भी गांव पिछड़ा हुआ है। मुखिया की नजर में उनका पंचायत: पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने कहा कि सीमित संसाधन के बल पर पंचायत में विकास कार्य को तवज्जो दिया जा रहा है। आवास को लेकर सर्वे किया गया है। जरूरंतमद लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जायेगा। मुख्य सड़क पर जल जमाव की समस्या का निदान भी किया जायेगा। सड़क का टेंडर हो गया है, जल्द ही सड़क का भी कायाकल्प हो जायेगा।