
किशनगंज: कालाजार उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेज़ की निगरानी
किशनगंज में कलाज़ार बीमारी को समाप्त करने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने ठोस रणनीति तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग ज़मीनी स्तर पर काम कर रहा है और हर गांव और घर को इस अभियान में शामिल करने की कोशिश...
किशनगंज, एक प्रतिनिधि। वर्तमान समय की घातक बिमारी में।से।एक कलाज़ार बीमारी को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभागने ठोस रणनीति तैयार की है और स्वास्थ्य विभाग निरंतर ज़मीनी स्तर पर काम कर रहा है। कलाज़ार के खात्मा करने की मियाद नज़दीक है, इसलिए अब हर स्तर पर प्रयासों को और तेज़ कर दिया गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि जिले के कोई भी गांव और कोई भी घर इस अभियान से अछूता न रह जाए।इसी दिशा में आज ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया के चैतांगुरी गांव में घर-घर दवा छिड़काव (इनडोर अवशिष्ट छिड़काव ) कार्य की निगरानी और अनुश्रवण किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए. रहमान, वेक्टर आदि छिड़काव दल मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




