पूर्णिया: आज बीकोठी में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड शिविर

Feb 14, 2026 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी (यूडीआईडी) कार्ड के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर 27 फरवरी तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और प्रखंड परिसरों में आयोजित होंगे, जिसमें दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

पूर्णिया: आज बीकोठी में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड शिविर

पूर्णिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी (यूडीआईडी) कार्ड के तहत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 27 फरवरी तक शिविर संबंधित प्रखंड के स्वास्थ्य संस्थानों एवं प्रखंड परिसरों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। 14 को बड़हरा कोठी, 16 को रूपौली, 17 को बनमनखी, 18 को बायसी, 19 को डगरूआ, 20 को अमौर, 21 को बैसा, 23 को श्रीनगर, 24 को केनगर, 25 को कसबा, 26 को जलालगढ़ तथा 27 फरवरी को पूर्णिया पूर्व में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।