Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGovernment Launches Special Buses for Holi Festival to Ease Travel for Workers Returning Home
पूर्णिया: होली में परदेशियों के लिए घर की राह होगी आसान

पूर्णिया: होली में परदेशियों के लिए घर की राह होगी आसान

संक्षेप:

पूर्णिया में परदेस में काम करने वाले लोगों के लिए होली में घर जाने की यात्रा आसान होगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 23 फरवरी से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लिए 24 बसें चलाई जाएगी। इन बसों का संचालन पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा, जिससे लोगों को बिना भीड़भाड़ के घर लौटने में मदद मिलेगी।

Jan 29, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। परदेस में काम करने वाले लोगों के लिए होली में घर की राह आसान होगी। परिवार का भरण-पोषण करने के उद्देश्य से अन्य राज्य में रोजगार एवं मजदूरी करने वाले लोगों को त्याहारों में घर आने में अधिक परेशानी नहीं होगी। लोगों को अपने घरों तक लाने के लिए पीपीपी मॉडल के तहत बस चलाई जाएगी। होली पर्व में व्यापक पैमाने पर अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों को अपना घर आने में ठेलमठेल से बचाने के लिए सरकारी बस चलाई जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 24 बस दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के लिए चलाई जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आगामी 23 फरवरी से लग्जरी एसी डीलक्स बस चलाई जाएगी। दो दर्जन बस लोगों को अन्य राज्यों से अपने अपने घरों की वापसी के लिए चलाई जाएगी। पूर्णिया, सुपौल, कटिहार और किशनगंज से चलेगी बस सरकारी बसें पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, किशनगंज से चलाई जाएगी। पूर्णिया प्रमंडल के पूर्णिया, कटिहार एवं किशनगंज से बस चलाई जाएगी, जबकि कोसी प्रमंडल के सुपौल से डायरेक्ट बस चलाई जाएगी। इन सारी बसों की निगरानी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पूर्णिया की हाथों में होगी। बस के लिए बुकिंग शुरू है। दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान में रहने वाले लोगों को होली पर्व में अपने अपने घर जाने के लिए काफी बेताबी रहती है, लेकिन रेलगाड़ी में धक्का मुक्का खाकर भीड़ में अव्यवस्था के बीच में बैठकर घर आने में काफी दिक्कत होती है। बस चलने से लोगों की आवाजाही आसान साबित हो सकती है। बोले अधिकारी : 23 फरवरी से चलेगी बसें पूर्णिया में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की रीजनल मैनेजर अजिताभ आनंद ने बताया कि आगामी 23 फरवरी से हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान के लिए 24 बस चलाई जाएगी। सभी बस पीपीपी मॉडल पर चलाई जाएगी। कोसी एवं पूर्णिया प्रमंडल के लोगों को होली पर्व एवं अन्य त्योहार मे अन्य राज्यों में रह रहे लोगों को अपने घर वापस आने में परेशानी नहीं होगी।