किशनगंज: 18 मई से प्रारंभ होगा जनभागीदारी अभियान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज में 18 से 25 मई 2026 तक 'जनभागीदारी अभियान' का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। विशेष शिविरों में सेवाओं हेतु आवेदन प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

किशनगंज: 18 मई से प्रारंभ होगा जनभागीदारी अभियान

किशनगंज राकेश कुमार की रिपोर्ट जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में 18.05.2026 से 25.05.2026 तक “जनभागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराया जा सके। जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा दिनांक 18.05.2026 को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रखंड पोठिया के 10 अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में दिनांक 19.05.2026 से 25.05.2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा उनका त्वरित निष्पादन करते हुए प्रमाण-पत्रों एवं अन्य लाभों का वितरण किया जाएगा। साथ ही, मेडिकल कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं उपचार संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि अनुसूचित जनजाति के परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सके। अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी, किशनगंज को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु संबंधित पंचायत के विकास मित्र, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोठिया से संपर्क किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।