Government Fund Misappropriation Panchayat Secretary Suspended in Khadgpur मुंगेर: सरकारी राशि का गबन करने में पंचायत सचिव तकनीकी सहायक तथा मुखिया पर एफआईआर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGovernment Fund Misappropriation Panchayat Secretary Suspended in Khadgpur

मुंगेर: सरकारी राशि का गबन करने में पंचायत सचिव तकनीकी सहायक तथा मुखिया पर एफआईआर

हवेली खड़गपुर के अग्रहण पंचायत के सचिव को सरकारी राशि के गबन और अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया है। जिलाधिकारी ने प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है। जांच में वित्तीय अनियमितताएँ और...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 27 Dec 2024 06:06 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर: सरकारी राशि का गबन करने में पंचायत सचिव तकनीकी सहायक तथा मुखिया पर एफआईआर

हवेली खड़गपुर। निज संवाददाता जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने हवेली खड़गपुर के अग्रहण पंचायत को सचिव को सरकारी राशि के गबन एवं अनियमितता के आरोप में दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।इसके अलावा अग्रण पंचायत के इन तीनों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिक की दर्ज करने का निर्देश भी दिया था। बता दू कि हवेली खड़गपुर के अग्रहण पंचायत में पंचायती राज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में संचालित विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी एवं अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। जिला पंचायती राज पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित कार्यपालक एवं सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल, मुंगेर की त्रिस्तरीय जांच दल का गठन कर स्थलीय जांच एवं निरीक्षण कराया। रिपोर्ट मिली कि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितता पाई गई।

अभिलेखों में छेड़छाड़ एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है तथा योजनाओं में खर्च किए गए राशि के अलावा 10 से 12 लाख अतिरिक्त राशि का व्यय किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में पंचायती राज पदाधिकारी हवेली खड़गपुर मनोज कुमार ने तत्कालीन पंचायत सचिव संभू मंडल मुखिया राज किशोरी देवी एवम तकनीकी सहायक ताबीस आलम के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। इन तीनों आरोपी के खिलाफ पंचायती राज पदाधिकारी हवेली खड़गपुर मनोज कुमार ने खडगपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अलावा बढोना पंचायत में भी सरकारी राशि की गवन का मामला सामने आया और इन पंचायत में भी जिला अधिकारी ने बढोना के तत्कालीन पंचायत सचिव मुखिया व तकनीकी सहायक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने का निर्देश दिया है। खड़गपुर के में भी अभी कई पंचायत के मुखिया पंचायत सेवक तकनीकी सहायक के खिलाफ गाज गिरना तय माना जा रहा है। हवेली खड़गपुर के कई पंचायत में सरकारी राशि गवन के मामले की जांच चल रही है। अग्रहन पंचायत में प्राथमिक दर्ज के बाद कई मुखिया व पंचायत सेवक व बिचोलियों के बीच हड़कंप मच गया है। पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अग्रहण पंचायत के तत्कालीन पंचायत सेवक मुखिया को तकनीकी सहायक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है। इधर खड़गपुर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार के आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।