शिक्षकों के मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल फोन के उपयोग पर नए निर्देश जारी किए हैं। शिक्षण कार्य के दौरान अनावश्यक मोबाइल उपयोग पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। शिक्षकों को स्कूल अवधि में अपना मोबाइल प्रधानाध्यापक के पास जमा करना होगा और केवल विशेष परिस्थिति में ही कक्षा के बाहर मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे।

शिक्षकों के मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती

भागलपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल फोन के उपयोग पर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है। इसके तहत शिक्षण कार्य के दौरान अनावश्यक मोबाइल इस्तेमाल पर रोक रहेगी। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया था कि कई शिक्षक पढ़ाई छोड़ निजी कामों में मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन प्रभावित हो रहा है। विभाग के आदेश के अनुसार, स्कूल अवधि में शिक्षकों को अपना मोबाइल फोन प्रधानाध्यापक के पास जमा करना अनिवार्य होगा। स्कूल परिसर में फोन साइलेंट मोड पर रखना होगा। केवल विशेष परिस्थिति में प्रधानाध्यापक की अनुमति से ही कक्षा के बाहर मोबाइल इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।