
भागलपुर : नवगछिया को नया जिला बनाने की योजना पर ग्रहण
भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल को जिला बनाने की योजना पर रोक लग गई है। बिहार विधानसभा में मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि वर्तमान में नए जिलों के गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है। दशकों से नवगछिया को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग की जा रही थी, लेकिन सरकार के हालिया बयान से यह सपना अधूरा रह जाएगा।
भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल को जिला बनाने की योजना पर ग्रहण लगना तय है। सोमवार को बिहार विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राज्य में किसी भी नए जिले का गठन नहीं किया जाएगा। मंत्री विजय चौधरी ने सदन में बताया कि इस संबंध में सरकार के पास अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह जानकारी उन्होंने पारू से विधायक शंकर प्रसाद द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक ढांचे में नए जिले जोड़ने को लेकर सरकार की कोई योजना नहीं है। बता दें कि नवगछिया पुलिस जिला है।
इसे स्वतंत्र जिला बनाने की मांग दशकों से की जा रही है। चुनावी सभाओं में कई बार इसे जिला का दर्जा दिए जाने का आश्वासन भी मिला लेकिन सोमवार को सरकार के जवाब से यह सपना अब सपना ही रह जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




