सहयोग शिविर में भाग लेने पहुंचे प्रभारी जिला सचिव

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर सभी

सहयोग शिविर में भाग लेने पहुंचे प्रभारी जिला सचिव

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर सभी प्रखंडों की एक-एक पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने भी कुछ शिविरों में शिरकत किया। वे नाथनगर की गोसाईंदासपुर पंचायत और गोराडीह की जिच्छो विशनपुर पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए। उनके साथ डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश आदि मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने संबोधन में शिविर के आयोजन को लेकर सरकार की इच्छा से आमलोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत में ही देने की नीति के तहत प्रशासन हरेक पंचायत में शिविर लगाकर लोगों का काम आसान कर रही है।

इससे आमलोगों को बेवजह मुख्यालय या प्रखंड कार्यालय आने में हुई देरी और खर्च से मुक्ति मिल जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।