ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगोराडीह : माता-पिता व भाई ने युवक को गड़ासे से काटकर हत्या कर दी

गोराडीह : माता-पिता व भाई ने युवक को गड़ासे से काटकर हत्या कर दी

गोराडीह के तांती टोला में घरेलू विवाद में पिता, मां और भाई ने 25 वर्षीय सुरेश मंडल को गड़ासे काटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार करीब शाम साढ़े चार बजे की...

गोराडीह : माता-पिता व भाई ने युवक को गड़ासे से काटकर हत्या कर दी
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 17 Apr 2019 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

गोराडीह के तांती टोला में घरेलू विवाद में पिता, मां और भाई ने 25 वर्षीय सुरेश मंडल को गड़ासे काटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार करीब शाम साढ़े चार बजे की है।

जानकारी के अनुसार घर में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पिता शिवनारायण मंडल, भाई आशीष मंडल और मां हीरा देवी ने मिलकर सुरेश मंडल और उनकी पत्नी पर गड़ासे से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

गड़ासे से हमले में पत्नी गीता देवी भी घायल हो गयी है जिसका इलाज मायागंज में चल रहा है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी पिता व मां को पकड़क पिटाई कर दी। उसके बाद सभी को पुलिस को सौंप दिया तथा ग्रामीणों का गुस्सा देखकर आरोपी भाई आशीष भागकर थाना में घुस गया। घटना को लेकर ग्रामीण कई तरह की बातें बता रहे हैं। जिसमें कुछ लोग जमीन संबंधी विवाद तो कुछ लोग अन्य कारण बता रहे हैं।

सुरेश मजदूरी का काम करता था। लगभग एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसे एक छह माह का बेटा है। विवाद के कारण वह मां-पिता एवं अपने भाइयों से अगल रहता था लेकिन फिर भी बराबर घरेलू झगड़े होते रहते थे। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

पहले भी मारने की हुई थी कोशिश

बताया जा रहा है कि पहले से ही किसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। इसको लेकर करीब छाह माह पूर्व भी आरोपियों ने हाथ-पैर बांध कर सुरेश के साथ मारपीट की थी। उस समय भी आसपास के लोगों ने ही बचाया था। लेकिन इस बार हत्या की नीयत से ही उसके पेट, हाथ, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार किया गया।

थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना

जहां पर यह घटना हुई वह गोराडीह थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है तथा दिन-दहाड़े इस प्रकार की घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस पर भी सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक घटना होने से यह साफ जाहिर हो रहा कि लोगों में पुलिस का कोई भय नहीं है। पहले हुई मारपीट मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। यदि पुलिस उसे गंभीरता से लेती तो आज यह हत्या नहीं होती।

पिता का आरोप : पहले सुरेश ने नशे में किया हमला

पिता शिवनारायण मंडल का आरोप है कि शाम में सुरेश शराब के नशे में आकर अचानक मारपीट करने लगा। उसने गड़ासे से उनलोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद शिवनारायण का छोटा बेटा आशीष ने सुरेश का गड़ासा छीन लिया और उसी से पिता के साथ मिलकर भाई को काट डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मारपीट और गड़ासे के वार से शिवनारायण मंडल, उसकी पत्नी हीरा देवी भी घायल हो गयी। दोनों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें