ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगोराडीह: दो पक्षों में विवाद व गोलीबारी, बच्चे को लगी गोली

गोराडीह: दो पक्षों में विवाद व गोलीबारी, बच्चे को लगी गोली

तीन पर प्राथमिकी दर्ज, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बच्चे को अस्पताल...

गोराडीह: दो पक्षों में विवाद व गोलीबारी, बच्चे को लगी गोली
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 23 Jul 2021 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

गोराडीह, संवाददाता

गोराडीह थाना क्षेत्र के पुन्नख मोहनपुर गांव में गुरुवार की सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी क्रम में एक पक्ष से बबलू यादव उर्फ राजेश यादव ने गोली चला दी। लेकिन वह गोली विपक्षी को लगने के बजाय उधर से मवेशी लेकर गुजर रहे पुन्नख के ही अनिरुद्ध यादव के 14 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार को लग गयी। गोली उसके दाहिने पैर में लगकर आर-पार हो गयी। जिसके बाद बच्चा जख्मी होकर गिर पड़ा और वहीं छटपटाने लगा। परिजन उसे लेकर आनन फानन में पहले गोराडीह थाना फिर इलाज के लिए मायागंज लेकर गये।

घटना को लेकर सौरभ कुमार के चाचा भोला यादव ने गोराडीह थाने में दोनों पक्षों के तीन लोगों बबलू यादव उर्फ राजेश यादव, धनंजय यादव एवं सिकंदर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। भोला यादव ने बताया सौरभ को गोली लगने के लिए तीनों दोषी हैं। इन तीनों के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। साथ ही बताया कि बबलू यादव द्वारा गोली चलाने के बाद देसी कट्टे का वायरल टूट गया। अन्यथा वह पुनः कारतूस डालकर किसी की हत्या कर सकता था। मायागंज में इलाजरत जख्मी सौरभ की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। उधर घटना के बाद गोराडीह पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी बबलू यादव और सिकंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके घर की तालाशी ली गयी तो उसके छत से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। जिसे छत पर बालू के ढेर में छिपाकर रखा था। बरामद कट्टा दो भागों में टूटा हुआ था। इससे पुलिस ने अनुमान लगाया कि गोली चलाने में इसी हथियार को प्रयोग किया गया था। गोराडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें